रांची, फरवरी 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड के युवाओं को राज्य सरकार की ओर से पेश होने वाले बजट से बहुत बड़ी-बड़ी उम्मीदें हैं। झारखंड में कॉरपोरेट निवेश, स्टार्टअप इकोसिस्टम और मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स, स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों में बजट का बड़ा प्रावधान युवा चाहते हैं। युवाओं का कहना है कि सरकार उतने लोगों को रोजगार नहीं दे सकती, जितनी संख्या में बेरोजगारी है। इसलिए जरूरी है कि उच्च शिक्षा, स्किल एजुकेशन और स्टार्टअप जैसे विषयों पर ज्यादा से ज्यादा निवेश किया जाए। युवाओं को निवेश में सहयोग, बैक ऋण सुविधा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए तो वे स्वयं रोजगार सृजनकर्त्ता बन सकते हैं। ऐसा हुआ तो हमें नौकरी के लिए राज्य छोड़कर बाहर नहीं जाना पड़ेगा। महिला उद्यमिता के लिए विशेष फंड और नेतृत्व प्रशिक्षण की व्यवस्था करनी जरूरी है, ताकि...