नैनीताल, अप्रैल 19 -- नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय नवाचार एवं इनक्यूबेशन केंद्र तथा अतिथि प्राध्यापक निदेशालय, कुविवि के संयुक्त तत्वावधान में "स्टार्टअप्स के लिए कानूनी एवं नैतिक कदम" विषय पर डीएसबी में गूगल मीट के माध्यम से विशेष सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को कानूनी व नैतिक मूल्य की जानकारी दी गई l मुख्य वक्ता अधिवक्ता सुषांत तिवारी ने कहा कि सफल स्टार्टअप के लिए नवाचार, विस्तार क्षमता तथा उच्च लाभ की संभावना आवश्यक है। एडवोकेट तिवारी ने नैनीताल के स्थानीय उत्पादों का उदाहरण देते हुए बताया कि इन्हें बड़े बाजारों से जोड़कर व्यापार का विस्तार किया जा सकता है। उन्होंने डीपीआईआईटी मान्यता, कंपनी पंजीकरण, उचित दस्तावेज़ीकरण एवं इक्विटी निर्धारण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- देश की प्रगति में स्टार्टअप्स की भूम...