बुलंदशहर, जून 27 -- रजिस्ट्री कार्यालय में स्टाम्प वेंडरों, दस्तावेज लेखकों और अधिवक्ताओं के चल रहे धरने को आम आदमी पार्टी ने अपना समर्थन दिया। प्रदेश प्रवक्ता विकास शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता धरना स्थल पहुंचे और आंदोलनकारियों को समर्थन पत्र सौंपा। गौरतलब है कि स्टाम्प वेंडर और दस्तावेज लेखक 18 जून से सरकार द्वारा रजिस्ट्री संबंधी कार्यों के निजीकरण के विरोध में धरना दे रहे हैं। हाल ही में प्रदेश सरकार ने विकास प्राधिकरण, आवास विकास सहित नौ विभागों की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त की प्रक्रिया ऑनलाइन करने का आदेश जारी किया है। आंदोलनकारियों का आरोप है कि इस व्यवस्था के माध्यम से रजिस्ट्री संबंधी कार्य निजी कंपनियों को सौंपने की तैयारी की जा रही है, जिससे इस व्यवसाय से जुड़े लाखों लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा। यह भी पढ...