हल्द्वानी, मई 15 -- बृजेंद्र मेहता, हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम के नैनीताल संभाग में चालक और परिचालकों की भारी कमी अब यात्रियों की सुरक्षा पर असर डालने लगी है। अप्रैल में कई परिचालकों के पदोन्नत होने के बाद एक मई से स्थिति और गंभीर हो गई है। संभाग के नौ डिपो में करीब 200 पद खाली होने से मौजूदा चालक-परिचालकों से तय मानकों से अधिक ड्यूटी कराई जा रही है। काशीपुर डिपो में 90 चालकों के सापेक्ष 60 ही तैनात हैं, जिस कारण यहां कई दफा डबल ड्यूटी और रूटों की कटौती तक करनी पड़ रही है。

प्रभावित डिपो नैनीताल संभाग के काशीपुर, रामनगर, अल्मोड़ा, रानीखेत, हल्द्वानी, बागेश्वर और भवाली डिपो सबसे अधिक प्रभावित हैं। काशीपुर डिपो में 30 फीसदी से अधिक चालकों की कमी के चलते कई बार बस रूटों में कटौती करनी पड़ रही है। अल्मोड़ा में 19, रानीखेत में 17 और रामनगर म...