हमीरपुर, अप्रैल 11 -- हमीरपुर। महिला थाने के स्टाफ पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक महिला पीआरडी एसपी कार्यालय शनिवार को रोते हुए पहुंच गई। पीआरडी सावित्री का कहना है कि महिला थाने के महिला कांस्टेबल बेवजह उसका उत्पीड़न कर रही हैं। शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कई बार उसके साथ अभद्रता भी की गई है। पीड़ित पीआरडी सावित्री आज रोते हुए एसपी कार्यालय पहुंच गई। जहां मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने उसे समझा-बुझाकर शांत कराया। बाद में सीओ सदर राजेश कमल को उसने अपनी समस्या बताई। जिस पर उन्होंने उसे समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...