मिर्जापुर, फरवरी 28 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के रैकरी गांव की एक गर्भवती को मृत बच्चा पैदा होने पर तीमारदारों ने सीएचसी राजगढ़ की स्टाफ नर्स पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। पति ने पोर्टल पर शिकायत कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। रैकरी गांव निवासी संजय सिंह की पत्नी लक्ष्मी देवी गर्भवती थीं। प्रसव पीड़ा होने पर 20 फरवरी की सुबह लगभग दस बजे लक्ष्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। आरोप है कि पहले स्टाफ नर्स ने सब कुछ ठीक बताया, लेकिन कुछ घंटे बाद ही गर्भवती की हालत बिगड़ने लगी। इस दौरान बेहतर उपचार भी नहीं किया गया। अत्यधिक हालत खराब होने पर शाम लगभग सात बजे उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। गर्भवती को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ऑपरेशन से बच्चा पैदा हुआ। चिकित्सक ने बताया कि बच्चे...