कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के पीएमएसएसवाई सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में कार्यरत स्टाफ नर्स से गाली-गलौज और धमकाने का मामला प्रकाश में आया है। स्टाफ नर्स ने चार आरोपितों के खिलाफ स्वरूप नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के न्यूरो सर्जरी विभाग में कार्यरत स्टाफ नर्स एकता चौहान का आरोप है कि 21 दिसंबर को वह ड्यूटी पर थीं। दोपहर करीब दो से तीन बजे के बीच उनके गांव के लोग अवनीश, स्वीटी, नीरज व देवेंद्र आए और गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इससे पहले उक्त लोगों ने विभाग में जाकर उनके बारे में पूछताछ भी की। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद है। स्वरूप नगर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि रंजिश के मामले में गाली गलौज कर धमकाने का आरोप है। रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.