मुरादाबाद, जून 20 -- मझोला थाना क्षेत्र निवासी बीयूएमएस छात्र ने जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स को इंटर्नशिप के दौरान प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर तीन साल तक उसके साथ अश्लीलता की। दबाव बनाने पर गोदभराई की तारीख भी तय कर दी। बाद में दहेज के लिए रिश्ता करने से मना कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मूल रूप से रामपुर जिले की रहने वाली युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह जिला अस्पताल मुरादाबाद में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत है और अस्पताल कैंपस में ही रहती है। युवती के अनुसार मझोला के बुद्धिविहार निवासी मुनेश कश्यप 2023 में जिला अस्पतला में बीएएमएस की इंटर्नशिप ट्रेनिंग के लिए आया था। उसने अपनी मीठीमीठी बातों से पीड़िता को प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी करने का प्रस...