बस्ती, जून 6 -- बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज के ओपेक अस्पताल स्थित आवासीय परिसर में बिना हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) कटौती के सरकारी आवास में निवास कर रही एक स्टाफ नर्स से एचआरए की रिकवरी की जाएगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने संबंधित कर्मचारी के खाते से एचआरए की वसूली के निर्देश दिए हैं।रिकवरी के आदेश के बाद आवासीय परिसर में रहने वाले अन्य कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार संबंधित कर्मचारी से अस्पताल में ज्वाइनिंग की तिथि से अब तक प्राप्त एचआरए की राशि की वसूली की जाएगी। प्रारंभिक आकलन के अनुसार यह राशि एक लाख रुपये से अधिक हो सकती है। इसके लिए संबंधित विभाग को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक आवासीय परिसर के टाइप-टू आवासों में रहने वाले कई अन्य कर्मचारियों के ना...