फिरोजाबाद, जून 4 -- सरकारी ट्रामा सेंटर में स्टाफ नर्स और डॉक्टर के बीच मारपीट होने से चिकित्सा सेवाएं देर रात को ठप हो गईं। घटना के बाद आक्रोशित स्टाफ नर्स ने गुरुवार की सुबह धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मौके पर पहुंचे। दोनों एक पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। मारपीट का घटनाक्रम बुधवार मध्य रात्रि का है। किसी बात को लेकर स्टाफ नर्स रविंद्र प्रताप सिंह का हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अभिषेक से विवाद हो गया। विवाद ने देखते ही देखते मारपीट का रूप धारण कर लिया। ट्रामा सेंटर में मारपीट होने से अफरातफरी मच गई। यह भी पढ़ें- चेस्ट फिजीशियन की ओपीडी बंद, दो स्टाफ नर्सों से स्पष्टीकरण तलब स्टाफ नर्स का कहना था कि डॉक्टर ने यह कहकर उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया कि तुम मुझे देखकर हंस रहे थे। म...