एटा, जुलाई 10 -- शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने स्टाप डायरिया अभियान का शुभारंभ किया है। ब्लॉक शीतलपुर क्षेत्र के गांव हरनावली, सत्तापुर में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को ओआरएस पैकिट और जिंक टेबलेट का वितरण की गईं। शुक्रवार को डीएमओ लोकमन सिंह, एमओआईसी डा. मनोज कुमार ने हरनावली, सत्तारपुर में आशाओं के साथ पहुंचकर डोर-टू-डोर सर्वे किया।

डोर-टू-डोर सर्वे सर्वे के दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को दो ओआरएस पैकिट और 14 गोली जिंक की वितरित की गई। अभिभावकों को बताया गया कि डायरिया होने पर बच्चों को ओआरएस घोल एवं जिंक टेबलेट का इस्तेमाल कराये। डायरिया ठीक होने तक बच्चे को 14 दिन तक जिंक की टेबलेट खिलानी हैं।

अभियान का शुभारंभ अभियान के शुभारंभ पर प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि अभियान स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ मानी जाने वाली...