चम्पावत, जून 10 -- जगदीश राय, लोहाघाट। उत्तराखंड पॉलीटेक्निक शिक्षक संघ के आह्वान पर राजकीय पॉलीटेक्निक के कर्मचारियों ने दूसरे दिन कार्य बहिष्कार जारी रखा। कर्मचारियों ने देहरादून स्थित पित्थूवाला पॉलीटेक्निक के कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट की घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। बुधवार को प्रधानाचार्य धर्मेंद्र प्रकाश सहित कर्मचारियों ने दोषी वायरलेस दरोगा के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई होने के बाद ही कार्य बहिष्कार समाप्त किया जाएगा। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के कारण संस्थान में ऑनलाइन कापियां जांचने और कार्यालय का रुटिन वर्क ठप पड़ गया है। पॉलीटेक्निक में वर्तमान में कुल 450 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। यह भी पढ़ें- पॉलीटेक्निक कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया जिसमें इं...