स्टाफ के अभाव में सीएचसी पर जांच बंद
बलिया, अप्रैल 4 -- बैरिया। सीएचसी सोनबरसा में बने 100 बेड के अस्पताल भवन को लम्बे इंतजार के बाद राजकीय निर्माण निगम ने गत माह की सात फरवरी को स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर तो कर दिया था। लेकिन स्वास्थ्य विभाग अब नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मचारियों के अभाव का रोना रोने लगा है, जिससे क्षेत्रीय लोगों में असंतोष है। सोनबरसा में तैनात चिकित्सा अधीक्षक डॉ विमल कुमार के मुताबिक व्यवस्था सुचारू करने के लिए वे विभाग के महानिदेशक को पत्र भेज चुके हैं। महानिदेशक ने स्थाई व्यवस्था होने तक सीएमओ से वैकल्पिक व्यवस्था से अस्पताल में कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है। बताया कि उन्हें डीडीओ कोड नहीं मिलने के कारण अस्पताल की जरूरत को पूरा करने के लिए अपने स्तर से धन व्यय नहीं कर पा रहे हैं। कहा कि यहां सिलेक्ट्रा मशीन, कुली ऑटो एनालाइजर आल बायो केमिस्ट्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.