बिजनौर, दिसम्बर 31 -- आशा हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन, बिजनौर जिलाध्यक्ष संगीता देवी के नेतृत्व में बुधवार को सीएमओ को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सीएचसी हल्दौर पर स्टाफ की कमी पूरी किए जाने की मांग की। आशाओं व मरीजों से अभद्र व्यवहार वाली स्टाफ नर्स हटाकर अन्य स्टाफ नर्स तैनात किए जाने का अनुरोध किया गया। संगीता देवी के साथ तबस्सुम, पूजा, सविता, प्रियंका, उषा देवी, मंजू शर्मा, गुलशन आरा, पंकज देवी आदि आशा कार्यकत्री मौजूद बताई गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.