नई दिल्ली, मार्च 9 -- बालों की सफेदी छिपानी हो या खुद को देना हो एक 'कूल' मेकओवर, हेयर कलर बड़ों से लेकर युवाओं तक के लिए लाइफस्टाइल स्टेटमेंट बन गया है। ग्रूमिंग के लिए किए गए अलग-अलग रंग के हेयर कलर्स दिखने में तो बेहद अच्छे लगते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं इनका आपके बालों पर क्या असर पड़ता है? बाजार में मिलने वाले हेयर कलर्स जिस चमक और गहराई का वादा करते हैं, उसके पीछे रसायनों का एक जटिल विज्ञान काम कर रहा होता है। इस 'इंस्टेंट मेकओवर' की असल कीमत हमारे बालों की सेहत को चुकानी पड़ती है। शारदाकेयर-हेल्थसिटी के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. शितिज गोयल कहते हैं कि बालों को नियमित रूप से कलर करना सिर्फ एक आदत तक सीमित नहीं है। इसका सीधा संबंध आपके बालों और स्कैल्प के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। जब आप केमिकल युक्त हेयर डाई का इस्तेमाल बार-बार करते हैं,...