रांची, मार्च 30 -- रांची, सवांददाता।   रिम्स में जूनियर डॉक्टरों की स्टाइपेंड बढ़ोतरी को लेकर आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। अपनी मांगों के समर्थन में डॉक्टर हर सोमवार को अस्पताल परिसर से बाहर निकलकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान वे काला बिल्ला लगाकर  काम कर रहे  हैं। डॉक्टरों का कहना है कि झारखंड के अन्य मेडिकल कॉलेजों की तुलना में रिम्स के जूनियर डॉक्टरों को मिलने वाला स्टाइपेंड काफी कम है। इस असमानता को लेकर लंबे समय से मांग उठाई जा रही है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। इसी कारण अब आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में डॉ जयदीप कुमार ने कहा कि यह केवल रिम्स का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे राज्य के जूनियर डॉक्टरों से जुड़ा सवाल है। उन्होंने बताया कि कई बार संबंधित विभाग और सरकार का ध्यान...