प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 23 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से जुड़े मेडिकल इंटर्न्स ने गुरुवार को इंटर्नशिप स्टाइपेंड में वृद्धि और समय पर भुगतान की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान इंटर्न्स ने महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याएं बताईं। प्रदर्शन कर रहे मेडिकल इंटर्न्स ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उन्हें मात्र 12 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जा रहा है, जबकि अन्य राज्यों में मेडिकल इंटर्न्स को 27 हजार, 28 हजार से लेकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक स्टाइपेंड मिलता है। उनका कहना था कि स्टाइपेंड में यह बड़ा अंतर न्यायसंगत नहीं है। यह भी पढ़ें- एटा मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने को इंटर्न्स-डाक्टरों ने किया प्रदर्शन प्रदर्शन की सूचना मिलने पर स...