दुमका, मार्च 17 -- दुमका, प्रतिनिधि। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार से फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रकट किया। सभी ने काला बिल्ला लगाकर काम किया और पांच अप्रैल तक हर सोमवार को इसी तरह से विरोध जताएंगे। अगर पांच अप्रैल तक डॉक्टरों की मांग पूरी नहीं हुई तो 6 अप्रैल से सभी जूनियर अनिश्चितकालीन के लिए हड़ताल पर चले जाएंगे। डा. राकेश राज ने बताया कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जूनियर डाक्टर नेटवर्क काफी दिनों से जूनियर डाक्टर के लिए स्टाइपेंड वृद्धि की मांग कर रहा है। इसके लिए मंत्री, प्रधान सचिव, संयुक्त सचिव स्तर से अपनी मांग को रख चुके हैं। कहा मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया है। फाइल कैबिनेट तक पहुंच चुकी है। इसके बाद भी अभी तक वृद्धि को अधर में लटकाकर रखा गया है। इसी के विरोध में आज से आंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.