नोएडा, जून 9 -- नोएडा। ई-स्टांप पेपर की बिक्री को लेकर व्यवस्था में बदलाव होने से स्टांप विक्रेताओं में नाराजगी बनी हुई है। 10 से 500 रुपये तक के स्टांप पेपर पर अब क्रेता और विक्रेता दोनों की जानकारी भरनी अनिवार्य कर दी गई है। नए बदलाव के विरोध में सेक्टर-33ए स्थित निबंधन विभाग में मंगलवार को दो घंटे तक स्टांप की बिक्री पूरी तरह बंद रही। नोएडा बार एसोसिएशन (एडवोकेट एवं डीड राइटर्स) के अध्यक्ष प्रवीन डेढ़ा ने स्टांप विक्रेताओं के आग्रह पर एआईजी (सहायक महानिरीक्षक द्वितीय) के नाम ज्ञापन सौंपा। वकीलों और दस्तावेज लेखकों ने एआईजी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा है यदि कि सोमवार तक व्यवस्था में बदलाव नहीं किया गया तो निबंधन विभाग के सामने बड़ा आंदोलन होगा। यह भी पढ़ें- वकीलों-बैनामा लेखकों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल यह भी पढ़ें- वकीलों-बैनामा...