आजमगढ़, फरवरी 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कटघर लालगंज में स्टांप पर फर्जी हस्ताक्षर के आधार पर जबरन 10 लाख रुपये बकाया मांगने का पीड़ित ने आरोप लगाते हुए आईजी से गुहार लगाई। आईजी वाराणसी के आदेश पर देवगांव कोतवाली पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। कटघर लालगंज निवासी सुफियान अहमद ने आरोप लगाया कि उसकी दुकान पर मोहल्ला के निवासी केशव सोनकर का पहले से आना-जाना था। पूर्व में केशव सोनकर उसकी दुकान पर आया और कुछ सामान उधार मांग रहा था। उसने उधार सामान देने से इनकार कर दिया तो आरोपी उग्र हो गया और धमकी देते हुए चला गया। वर्ष 2023 में सुफियान विदेश चला गया, दो साल बाद घर लौटा और दुकान चलाने लगा। बीते वर्ष आरोपी केशव सोनकर ने स्टांप पेपर पर उसका फर्जी हस्ताक्षर बना कर जबरन 10 लाख रुपये की मांग करने लगा। रुपये न द...