भदोही, फरवरी 28 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम शैलेश कुमार और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने शनिवार को जिले में पंजीकृत बड़े विलेखों में से एक विक्रय विलेख का स्टांप देयता की दृष्टि से स्थलीय निरीक्षण किए। भदोही शहर कस्बे में मौजा महबूबपुर स्थित 2114 वर्ग मीटर अकृषिक भूमि शून्य से तीन मीटर रास्ते की दर से और चारदीवारी दिखाते हुए 144,00000 प्रतिफल और 15601000 मूल्यांकन निर्धारित कर 1095000/ का स्टांप शुल्क अदा करते हुए 31 जनवरी वर्ष 2025 को निबंधन कराया गया था। स्थल निरीक्षण में विकृत भूमि तीन से नौ मीटर रास्ते से मात्र 17 फीट की दूरी पर पाई गई जबकि सर्किल रेट के अनुसार किसी भी गैर चिह्नित रास्ते से 100 मीटर की गहराई तक रास्ते की ही दर देय होती है। चहारदीवारी भी अधिक और ऊंची पाई गई। इस प्रकार प्रश्नगत विलेख में 992830 की कमी स्टांप शुल्क और निबंधन ...