रामपुर, सितम्बर 29 -- मिलक में स्टडी वीजा के नाम पर बैंक खाता खुलवाकर और उसको अपने पास रखकर 21 लख रुपए का खर्च बता कर की गई ठगी के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नया गांव जालिफ नगला निवासी अकील अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया उसके बेटे आकिब को यूके में उच्च शिक्षा के लिए स्टडी वीज़ा की जरूरत थी।जिसको लेकर उसकी मुलाकात ग्राम चिंचोली निवासी गुरमुख सिंह से हुई।आरोप है कि वीज़ा लगवाने के नाम पर आरोपी द्वारा 21 लाख रुपये खर्च बताया गया।उसने झांसे में लेकर उसकी लोन फाइल और वीज़ा प्रक्रिया के नाम उसके बेटे के नाम से बैंक में नया खाता खुलवाया और उसकी पासबुक, चेकबुक, हस्ताक्षरित चेक और एटीएम अपने पास रख लिए। आरोप है कि खाते का अपने निजी अवैध कार्यों में इस्तेमाल किया और अलग...