बिहारशरीफ, जनवरी 31 -- स्टडी किट के लिए इंटर पास युवा 7 तक करें आवेदन छात्रों को दी जाएगी प्रतियोगी पुस्तकें बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा जिला के इंटर पास 18 से 35 साल तक के युवा स्टडी किट के लिए सात फरवरी तक आवेदन करें। चयनित युवाओं को प्रतियोगी पुस्तकें मुफ्त में दी जाएंगी। तीन लाख या इससे कम सलाना आय वाले छात्रों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। जिला नियोजन पदाधिकारी आकिफ वक्कास ने कहा कि इसके लिए युवाओं को आय प्रमाण पत्र के साथ ही प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित दस्तावेज, आधार नंबर समेत अन्य कागजात उपलब्ध कराने होंगे। ऐसे छात्र जिला रोजगार कार्यालय में आकर आवेदन जमा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे युवाओं के लिए यहां अभ्यास करने के लिए कम्प्यूटर और पुस्तकालय भी उपलब्ध है। वे अपनी सुविधा के अनुसार कार्य समय में यहां आकर अध्ययन कर सकते है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.