प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज, संवाददाता। सिविल लाइंस क्षेत्र के एमजी मार्ग पर सोमवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क की डिवाइडर व बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, एयरबैग की वजह से कार चालक की जान बच गई। आसपास के लोगों ने कार चालक को बाहर निकाला, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह भाग निकला।आसपास के लोगों ने बताया कि स्टंट करने के चक्कर में कार करीब 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही थी। इसी बीच अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। उधर, सिविल लाइंस पुलिस दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...