गोरखपुर, अप्रैल 16 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर स्टंट कर रहे बाइक सवारों की टक्कर से युवती की मौत के मामले में गुलरिहा पुलिस ने दो अज्ञात बाइक चालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतका के मौसी के बेटे बाजू की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। हादसा बुधवार दोपहर गुलरिहा क्षेत्र के सरैया बाजार में हुआ था। बताया जा रहा है कि तीन बाइकों पर तीन-तीन युवक सवार होकर तेज रफ्तार में फोरलेन पर स्टंट करते हुए चक्कर लगा रहे थे। तीसरी बार गुजरते समय एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी युवती से टकरा गई। हादसे में चिलुआताल थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी पूजा (20), पुत्री स्व. अनिल, गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बाइक चालक आमिर (17), पुत्र बसीर अहमद, निवासी स्टेशन रोड पुलिस लाइन, कैंट, भी घायल ...