कानपुर, मार्च 29 -- कानपुर। स्टंट कर रहा तेज रफ्तार ई-ऑटो बड़ा चौराहा में रविवार दोपहर अचानक पलट गया। गनीमत रही कि, इस दौरान ऑटो में कोई सवारियां नहीं थी। वहीं हादसे के बाद चालक ऑटाे छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज आवाज में गाने बजाकर चालक इधर-उधर लहराकर ऑटो चला रहा था। जिस कारण हादसा हुआ। वहीं हादसे के वक्त आगे चल रहे कई वाहन सवार बाल-बाल बच गए। पुलिस ने बताया कि ऑटो को कब्जे में लेकर आरोपित चालक की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.