मोतिहारी, फरवरी 1 -- गांधी मैदान के मुख्य प्रवेश द्वार समेत सात फाटक 24 घंटे खुला रहता है। कोई रोक टोक नहीं है। बाइक, साइकिल व चारपहिया वाहन से पूरा फिल्ड शहर का चौराहा बन जाता है। चहारदीवारी से सटे पीसीसी व बीच में कालीकरण पर आप बाइक से स्टंट करें या रेस लगाएं कोई रोक टोक नहीं है। जिधर चाहे उधर गंदगी फैलाये कोई पूछने वाला नहीं है। इधर दस दिनों से बाइकर्स टीम अधिक सक्रिय हो गयी है। अधिवक्ता कौशल किशोर का कहना है कि बाइकर्स टीम का स्टंट देखकर भय लग रहा है। सभी टीनएजर बच्चे महंगी बाइक से स्टंट लगा रहे जो जोखिम भरा है। इस पर प्रशासन को लगाम लगना चाहिए। मॉर्निंग वाक में लोगों को जान का डर बना रहता है। डॉ अमरेश महर्षि ने बताया कि बाइक सवार रेसिंग करते हैं। ट्रैक पर इतनी तेजी व लापरवाही से बाइक चलाते हैं कि उसकी चाल को देख टहलने वाले लोग ट्रैक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.