अमरोहा, जुलाई 21 -- डिडौली क्षेत्र में हाईवे पर चलती कार से जानलेवा स्टंट करने वाले पांच युवकों का पुलिस ने चालान किया है। कार भी सीज कर दी है। कार्रवाई स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद की गई है। घटना रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि करीब एक बजे डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव बुढ़नपुर और चौधरपुर के पास हाईवे की थी। नैनीताल से लौट रहे युवकों ने चलती कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट किए। पीछे से आ रहे एक अन्य कार सवार ने इन युवकों का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद डिडौली पुलिस हरकत में आई और कार सवारों की तलाश शुरू की। पुलिस ने जल्द ही कार और उसमें सवार पांचों युवकों को ढूंढ निकाला। युवकों की पहचान मध्य प्रदेश और फिरोजाबाद के रहने वाले दिलीप पुत्र लक्ष्मण निवासी गांव अछनार, जिला छतरपुर, ...