स्टंटबाजी बनी हादसे की वजह, टूरिस्ट बस कार से टकराकर गड्ढे में उतरी
मेरठ, जून 21 -- नेशनल हाईवे पर पल्लवपुरम क्षेत्र स्थित मेरठ वन कॉलोनी के सामने शनिवार शाम स्टंटबाजी के चलते बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार युवकों की लापरवाही के कारण एक टूरिस्ट बस कार से टकराने के बाद सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। हादसे में करीब दस लोग मामूली रूप से घायल हो गए, जबकि बस में सवार सभी 40 यात्री सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार दिल्ली के कश्मीरी गेट से हरिद्वार जा रही टूरिस्ट बस शाम के समय पल्लवपुरम क्षेत्र से गुजर रही थी। इसी दौरान आगे चल रही स्कॉर्पियो सवार युवक हाईवे पर स्टंट कर रहे थे। स्कॉर्पियो के पीछे चल रही नोएडा नंबर की कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे पीछे आ रही टूरिस्ट बस कार से टकरा गई। टक्कर के बाद बस के अगले दोनों पहिये सड़क किनारे गड्ढे में उतर गए और बस का पिछला हिस्सा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.