महाराजगंज, अप्रैल 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम कोल्हुई क्षेत्र के एकसड़वा ब्रिज के पास थार गाड़ी व बाइक से स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने व राहगीरों की जान जोखिम में डालने के मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पहले बाइक को सीज किया। उसके बाद आरोपी युवक के खिलाफ शांति भंग की धारा में चालान कर दिया है।सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें एक युवक एकसड़वा ब्रिज के पास थार व बाइक से स्टंट करता नजर आ रहा था। सड़क पर स्टंटबाजी से राहगीरों में डर का माहौल था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसओ अखिलेश सिंह ने तत्काल जांच के निर्देश दिया। शिनाख्त के बाद पुलिस ने युवक की बाइक को पहले ही कब्जे में लेकर सीज कर दिया था। अब उसे गिरफ्त...