संभल, अप्रैल 12 -- ऐचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के गांव नहरौली में शनिवार को सोशल मीडिया पर मशहूर होने का फितूर युवक पर भारी पड़ गया। खेत में खतरनाक स्टंट करते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे युवक ट्रैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लोगों ने अस्पताल में भर्ती करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी कर ट्रैक्टर को सीज कर दिया। थाना क्षेत्र के नहरौली गांव 22 वर्षीय नबी हसन खेत में शनिवार को घर के पास खेत में ट्रैक्टर चला रहा था। इसी दौरान उसने अलग-अलग तरह के स्टंट करने शुरू कर दिए। करीब आधे घंटे तक वह जोखिम भरे करतब दिखाता रहा, जबकि उसका एक साथी पूरा घटनाक्रम मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहा था। स्टंट के दौरान युवक कभी ट्रैक्टर को तेज गति से घुमा रहा था तो कभी उसे अजीब तरीके से चलाकर करतब दिखा रहा था। लेकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.