चंदौली, जून 28 -- चहनियां,हिन्दुस्तान संवाद। स्टंटबाजी तो किसी के लिए सौख है,किन्तु किसी के लिए जिंदगी भर के लिए पीड़ादायक बनकर रह जाती है। बीते दिनों स्टंटबाजी के चक्कर में बाइक सवार दो युवतियों को टक्कर मार दिए थे। इसमें घायल युवतियों का उपचार वाराणसी निजी अस्पताल में चल रहा है। ऐसे स्टंटबाज युवकों पर अंकुश लगाने की मांग क्षेत्रवासियों ने किया है । क्षेत्र के सोनहुला गांव की रहने वाली 25 वर्षीय शालू और 28 वर्षीय दीपा बीते 18 जून को बाजार से अपने घर जा रही थी। इस दौरान बलुआ की तरफ से दो युवक बाइक पर स्टंटबाजी बाजी करते हुए दोनों युवतियों खण्डवारी गांव के समीप धक्का मार दिए थे। बाइक की धक्का से दीपा नाली में गिर गई। जबकि शालू बाइक से घसीटते हुए काफी दूर पहुंच गई थी। घटना के बाद परिजनों ने वारा णसी निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां दोनों का...