मेरठ, मार्च 12 -- सेंट्रल मार्केट में बाइक पर शराब पीकर स्टंटबाजी कर रहे युवक ने घर के बाहर खड़ी रिटायर्ड फौजी की कार को टक्कर मार दी। हादसे में रिटायर्ड फौजी की वृद्ध मां बाल-बाल बची। युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया। रिटायर्ड फौजी ने तहरीर दी। शास्त्रीनगर सेक्टर दो में तिरंगा चौक के पास रिटायर्ड फौजी धर्मेंद्र कुमार शर्मा रहते हैं। धर्मेंद्र ने बताया कि बुधवार शाम उनकी कार घर के बाहर खड़ी थी। शाम करीब छह बजे शराब के नशे में धुत दो युवक टीवीएस राइडर बाइक पर स्टंटबाजी करते हुए वहां से निकले। तेज गति से मार्केट में बाइक दौड़ा रहे युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर धर्मेंद्र की कार से टकरा गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। धर्मेंद्र की बुजुर्ग मां विमला शर्मा भी गाड़ी के पास कुर्सी पर बैठी थीं। हादसे में उनकी मां बाल-बाल बची। घटना...