देवरिया, फरवरी 6 -- सलेमपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम सोशल मीडिया पर बाइक स्टंट कर रील बनाने का नशा एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने स्टंट करते वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए युवक की स्पोर्ट्स बाइक जब्त कर सीज कर दी, साथ ही 25500 रुपये का चालान भी किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सलेमपुर गांव का युवक गोरखपुर जनपद के नंबर की स्पोर्ट्स बाइक से उपनगर के नवलपुर-सलेमपुर मार्ग पर प्रतिदिन स्टंट करता था और उसकी रील सोशल मीडिया पर अपलोड करता था। दो दिन पूर्व स्टंट के दौरान तेज रफ्तार बाइक देखकर एक वृद्ध घबरा गया और ओवरब्रिज की रेलिंग से टकरा गया। हालांकि वृद्ध बाल-बाल बच गया, लेकिन युवक का स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने बुधवार देर शाम बाइक को थाने लाकर सीज कर दिया। जांच में यातायात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.