रांची, फरवरी 13 -- रांची में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। गुरुवार को एसएसपी राकेश रंजन ने जिले के सभी डीएसपी और थानेदारों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिया कि रैश ड्राइविंग और स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ अब कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क पर लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे चालकों पर सिर्फ जुर्माना ही नहीं, बल्कि आपराधिक मामला दर्ज कर जेल भेजने की भी कार्रवाई की जाए।सड़क हादसे में लोगों की जान भी जा रही बैठक में एसएसपी ने कहा कि हाल के दिनों में शहर के विभिन्न इलाकों से तेज रफ्तार बाइक चलाने, स्टंट करने और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। कई सड़क हादसों में लोगों की जान भी गई है। इसे देखते हुए सभी थाना प्रभारियों क...