नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- भारत के स्क्वैश खिलाड़ी अभय सिंह और अनाहत एशियन गेम्स की पुरुष और महिला एकल स्पर्धा में गोल्ड मेडल नहीं जीत सके। दोनों खिलाड़ियों के फाइनल जीतने की पूरी उम्मीद थी। दोनों एथलीट ने रजत पदक जीता। जूनियर वर्ल्ड चैंपियन अनाहत सिंह को महिला सिंगल्स के फाइनल में मलेशिया की वर्ल्ड नंबर 5 शिवसंगरी सुब्रमण्यम से 3-0 (11-4, 11-4, 11-7) से हारने के बाद सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। अनाहत एकल स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनीं। वहीं अभय सिंह को एशियाई खेलों की पुरुष एकल स्पर्धा के फाइनल में मलेशिया के ऐन योउ एंग के हाथों पराजय के बाद रजत पदक मिला। अभय ने जीता सिल्वर विश्व रैंकिंग में 26वें स्थान पर काबिज अभय 18वीं रैंकिंग वाले योउ को चुनौती नहीं दे सके। पिछली बार के चैम्पियन मलेशियाई खिलाड़ी ने 11 . 9, 11 . 5, ...