जमशेदपुर, जुलाई 15 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर के स्क्रैप व्यापारी अजय शर्मा को बुधवार को डीजीजीआई (डायरेक्टर जनरल जीएसटी इंटेलिजेंस) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर फर्जी तरीके से बिल बनाकर टैक्स चोरी करने का आरोप है। बारीडीह के रहने वाले अजय शर्मा अन्य व्यापारियों विक्की भालोटिया, शिव देवरा और अमित गुप्ता जैसे स्क्रैप व्यापारियों द्वारा किए गए गड़बड़ी से ही जुड़े हुए हैं। उनकी गड़बड़ी का तार अजय शर्मा से जुड़ा हुआ है जिसकी छापेमारी करने के बाद टीम ने बुधवार दोपहर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल में उनके स्वास्थ्य जांच करने के लिए लाई है। जानकारी हो कि विक्की भालोटिया, शिव देवरा और अमित गुप्ता करीब 1 साल से रांची के एक जेल में बंद हैं। यह गड़बड़ी कितने करोड़ की है इसका आकलन टीम द्वारा किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्...