नोएडा, अप्रैल 2 -- स्क्रैप माफिया रवि काना केस में सुनवाई फिर टली ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला अदालत में स्क्रैप माफिया रवि काना की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन पुलिस की तरफ से केस डायरी प्रस्तुत नहीं होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब छह अप्रैल को अगली सुनवाई होगी।अभियोजन के मुताबिक नोएडा की सेक्टर-39 कोतवाली में सेक्टर-62 इंडियन आयल अपार्टमेंट निवासी नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक कुमार द्विवेदी ने रवि काना के खिलाफ पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया था। इस मामले में स्क्रैप माफिया रवि काना ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी, जिस पर गुरुवार को सुनवाई होनी थी। इस मामले में विवेचक ने अभी तक केस डायरी प्रस्तुत नहीं की है। इसके चलते अभियोजन ने सुनवाई के लिए अगली तारीख की अर्जी लगाई। अदालत न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.