बांदा, फरवरी 4 -- बांदा। कार्यालय संवाददाता मंडल कारागार से नोएडा के स्क्रैप माफिया रवींद्र सिंह उर्फ रवि काना की रिहाई के मामले में जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम को सस्पेंड कर दिया गया है। इसी मामले में 30 जनवरी को जेलर विक्रम सिंह यादव को भी निलंबित किया जा चुका है। इस हाईप्रोफाइल मामले की जांच एएसपी के नेतृत्व में गठित एसआईटी कर रही है। ग्रेटर नोएडा निवासी स्क्रैप माफिया रवींद्र सिंह उर्फ रवि काना बी-वारंट जारी होने के बावजूद बीते गुरुवार को मंडल कारागार बांदा से रिहा हो गया था। इस मामले में कोर्ट की नाराजगी के बाद जेल प्रशासन ने कहा कि बी-वारंट जेल तक नहीं पहुंचा। इसलिए रवि काना की रिहाई नहीं रोकी जा सकती थी। मामले ने तूल पकड़ा तो डीजी जेल पीसी मीणा ने प्रकरण की विस्तृत जांच डीआईजी जेल प्रयागराज क्षेत्र राजेश श्रीवास्तव को सौंप दी, साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.