नोएडा, अप्रैल 7 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जिला अदालत ने स्क्रैप माफिया रवि काना की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने पूर्व के एक मुकदमे में अग्रिम जमानत देने के मामले में शर्तों का उल्लंघन करने पर जमानत देने से इनकार किया। एडवोकेट ललित मोहन गुप्ता के मुताबिक नोएडा की सेक्टर-39 कोतवाली में सेक्टर-62 इंडियन ऑयल अपार्टमेंट निवासी नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक कुमार द्विवेदी ने रवि काना के खिलाफ पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया था। इस मामले में स्क्रैप माफिया रवि काना ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी, जिस पर सोमवार को सुनवाई हुई। अदालत ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि आरोपी को पूर्व में एक मुकदमे में अग्रिम जमानत दी गई थी, जिसमें आरोपी ने शर्तों का उल्लंघन किया। ऐसे में इस बार भी आरोपी पर भरोसा नहीं...