चित्रकूट, फरवरी 6 -- बांदा। कार्यालय संवाददाता नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की मंडल कारागार बांदा से रिहाई का मामला प्रदेश भर में छाया है। उसकी खोजबीन को लेकर पुलिस टीमें और एसओजी लगातार दबिश दे रहीं हैं। हालांकि अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। वहीं सियासी गलियारों में भी अब इसकी चर्चा तेज हो गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर एक निजी चैनल की रिपोर्ट साझा करते हुए शासन-प्रशासन और दुशासन की तिकड़ी बताकर इस मामले पर तंज कसा है। सपा सुप्रीमो ने एक्स पर लिखा है कि भाजपा राज़ में 'शासन-प्रशासन और दुशासन' की तिकड़ी के तार आपस मे जुड़े हैं या कहिए इनके आपसी लेन-देन की वायरिंग गुत्थमगुत्था है, जिसमें बंटवारे की राशि को लेकर कभी-कभी शार्ट सर्किट भी हो जाता है। दरअसल 'शासन-प्रशासन और दुशासन' की ये 'तिकड़मी तिकड़ी' इतनी शातिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.