प्रयागराज, अप्रैल 3 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्क्रैप बिक्री के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर 316 करोड़ से अधिक का राजस्व अर्जित किया है। यह निर्धारित लक्ष्य 275 करोड़ से 41 करोड़ अधिक है। साथ ही यह आय पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक रही। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह और प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक एसपी द्विवेदी के नेतृत्व में विभिन्न मंडलों व डिपो ने समन्वित प्रयास कर कंडेम्ड वैगन, कोच, जल टंकियां, स्टील संरचनाएं और नॉन-फेरस सामग्री का सफल निष्पादन किया। स्क्रैप निष्पादन से न केवल राजस्व बढ़ा है, बल्कि रेलवे परिसरों की स्वच्छता भी सुनिश्चित हुई है और भूमि का बेहतर उपयोग संभव हुआ है। रेलवे ने भविष्य में "जीरो स्क्रैप" लक्ष्य हासिल करने की उमीद जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...