अलीगढ़, अप्रैल 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। देहलीगेट थाना क्षेत्र के गूलर रोड पर लक्ष्मी सिनेमाघर में संचालित स्क्रैप गोदाम से रायफल व तार चोरी करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। दोनों नशे के लिए चोरी करते थे। इनके पास से रायफल व तार भी बरामद हुआ है। देहलीगेट क्षेत्र के गूलर रोड पर स्थित लक्ष्मी सिनेमाघर साल 2012 से बंद है। इसके संचालक प्रदीप वार्ष्णेय व उनके बेटे युवराज वार्ष्णेय अब वहां लोहा पत्ती का गोदाम चलाते हैं। आठ अप्रैल की सुबह युवराज दफ्तर पहुंचे तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। रायफल गायब थी। सीसीटीवी खंगाले, जिसमें पता चला कि बदमाश पीछे के गेट से दाखिल हुए। करीब सवा दो बजे व्यापारी की लाइसेंसी रायफल व हाथ में बैग लेकर निकल गए। सिनेमा परिसर में जो वायरिंग थी, उसे भी बदमाशों ने इकट्ठा करके पीछे के हिस्से में जला...