धनबाद, दिसम्बर 5 -- झरिया। झरिया के सिंहनगर स्थित तेजन सिंह तालाब के समीप एक स्क्रैप गोदाम में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग की लपटे देख पूरे क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। धनबाद के गांधी रोड निवासी दीपक साव का स्क्रैप गोदाम है। गोदाम में प्लास्टिक की बोतले समेत अन्य स्क्रैप पूरी तरह से जल कर राख हो गया है। वहीं गोदाम के मालिक दीपक साव ने बताया कि लगभग सतर से अस्सी लाख का नुकसान होने का अनुमान है।गोदाम मालिक ने बताया कि वह अपने धनबाद के स्थित आवास मे थे तभी स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दी । जिसके बाद फौरन मामले की सूचना झरिया पुलिस एवं अग्निशमन विभाग को दी। अग्निशमन विभाग के कई गाड़िया मौके पर पहुंच आग पर काबू करने को लगे हुई थी। हालांकि आग की लपटे इतनी भयावह थी कि कोई भी सामने जाने से डर रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.