स्क्रैप कारोबार से जुड़ी दो फर्मों पर एसजीएसटी का छापा
कानपुर, जून 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) ने टैक्स चोरी की आशंका पर शहर के दो स्क्रैप कारोबारी फर्मों में छापेमारी की। बुधवार दोपहर विभागीय अधिकारियों की टीम ने भूसाटोली बर्तन बाजार स्थित दोनों प्रतिष्ठानों पर एक साथ धावा बोला। खरीद-बिक्री, स्टॉक और कर संबंधी अभिलेखों की गहन जांच की। कार्रवाई के दौरान फर्मों के जीएसटी रिटर्न, ई-वे बिल, कर भुगतान और स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया गया। देर रात तक जारी छापेमारी में व्यापक स्तर पर वित्तीय गड़बड़ियों के साक्ष्य मिले हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्व में विभाग ने एक स्क्रैप कारेाबारी के ठिकानों पर छापा मारा था। वहां से जब्त दस्तावेजों के आधार पर इन दो फर्मों से व्यापक स्तर पर लेनदेन की जानकारी मिली। बुधवार दोपहर छह अधिकारियों की टीम की प्रारंभिक जांच में दस्तावेजों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.