मेरठ, जून 7 -- मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के अच्छरोंडा-बहादरपुर मार्ग स्थित औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह स्क्रैप, कबाड़ और रुई के ढेर में लगी भीषण लगने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आग से उठे जहरीले धुएं ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना से आक्रोशित ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ हंगामा किया। जानकारी के मुताबिक खाली पड़े प्लॉट में शनिवार को जमा स्क्रैप और रुई के ढेर में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धुएं की वजह से लोगों को घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि औद्योगिक क्षेत्र में संचालित कई फैक्ट्रियां अपने यहां से निकलने वाले स्क्रैप और अन्य अपशिष्ट को खाली प्लॉटों में जमा करती...