मेरठ, अप्रैल 24 -- गुरुवार देर रात कांलद चुंगी स्थित एक स्क्रैप गोदाम में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि उसकी चपेट में आकर अंदर रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया था। कालंद चुंगी पर शौकीन मलिक का स्क्रैप गोदाम है। देर रात करीब साढ़े 11 बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठी तो लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के घरों में रहे लोग खतरा भांपते हुए बाहर निकल गए। यह भी पढ़ें- इलेक्ट्रॉनिक्स-फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, सामान जलकर राख लोगों ने खुद तो आग बुझाने का प्रयास किया ही साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने आग ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.