रुद्रपुर, जून 11 -- गदरपुर/रुद्रपुर, हिटी। अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी होने के बाद धर्म परिवर्तन से जुड़े एक मामले में शिकायत पर गुरुवार को कलक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/नजूल) पंकज कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्क्रूटनी कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें संबंधित पक्ष ने लिखित और मौखिक बयान में स्वयं और अपने माता-पिता द्वारा ईसाई धर्म अपनाने की बात दर्ज कराई। अब कमेटी इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व निर्णयों और प्रचलित नियमों के तहत आगे निर्णय लेगी।

समिति की बैठक बैठक में तहसील गदरपुर के ग्राम मजराशीला निवासी अरविंद सेनी की शिकायत पर विचार किया गया। आरोप लगाया गया था कि चकरपुर बरखेड़ा निवासी राजन कुमार को अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी किया गया, जबकि उनका परिवार ईसाई धर्म अपना चुका है और वर्तमान में उसी ...