नई दिल्ली, जनवरी 12 -- भारतीय वियरेबल टेक्नोलॉजी मार्केट में Pebble ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी का नया वेलनेस ट्रैकर Pebble Qore लॉन्च के सिर्फ 48 घंटे के अंदर Amazon की फिटनेस ट्रैकर कैटेगरी में नंबर-1 बेस्टसेलर बन गया है। जबरदस्त डिमांड के चलते शुरुआती स्टॉक दो दिनों में ही पूरी तरह बिक गया, जिससे यह साफ है कि यूजर्स अब ट्रेडिशनल स्मार्ट बैंड के बजाय नए और आसान वेलनेस सॉल्यूशन की तलाश कर रहे हैं। Pebble Qore को खास तौर पर स्क्रीन-फ्री वेलनेस ट्रैकर के रूप में पेश किया गया है। यह उन लोगों के लिए बनाया गया है जो लगातार स्क्रीन देखने से बचना चाहते हैं और बिना किसी डिस्ट्रैक्शन के अपनी सेहत मॉनीटर करना चाहते हैं। बढ़ते स्क्रीन-टाइम और डिजिटल ओवरलोड के बीच ऐसे डिवाइस तेजी से पसंद किए जा रहे हैं, जो जरूरी हेल्थ डाटा तो दें लेकिन बार-बार...