बिजनौर, दिसम्बर 13 -- साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नगीना चौराहे स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले स्मारक पर वीडियो स्क्रीन लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार सिंह ने नगीना चौराहे पर राहगीरों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने लोगों को बताया कि किसी को भी ओटीपी, अपने बैंक खातों की जानकारी आदि साझा न करें। मोबाइल पर आने वाले अंजान लिंक और अंजान वीडियो कॉल को न उठाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...